खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां मोड़ के पास एक दुकानदार का पुत्र अचेतावस्था में बुधवार की रात काली मंदिर के पास मिला। परिजनों ने आनन- फानन में किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुर्कहां पहुंचाया जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है। लोगों में किशोर के गले पर चोट के निशान की भी चर्चा है।
थाना क्षेत्र के मठियां मोड़ पर घनश्याम जायसवाल चाय पानी की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात 9 बजे काली मंदिर के आस- पास उनका लड़का रोहित जायसवाल 13 वर्ष अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन बाईक पर बैठाकर उसे इलाज के लिए तुर्कहां ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। रात में सोने से पहले इस घटना को लेकर जहाँ सभी स्तब्ध हैं वहीं परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल सहित अन्य कार्रवाई में जुटी है।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…