News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: तहसील आपके द्वार- अभियान के माध्यम से जनता को त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण दिलाना है न्याय- डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2023  |  4:25 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तहसील आपके द्वार- अभियान के माध्यम से जनता को त्वरित व गुणवत्ता पूर्ण दिलाना है न्याय- डीएम
  • इस कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तहसील स्तर पर टीम का गठन करने हेतु दिए गए निर्दे

कुशीनगर। तहसील आपके द्वारा अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में कल देर सायं कलक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न की गयी।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार ,राजस्व निरीक्षक, लेखपालों को अभियान के उद्देश्यों तथा इसके सफल क्रियान्वयन के लिए बनाई गई रणनीति के विषय में विशेष जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील आपके द्वार अभियान के दृष्टिगत प्रत्येक ग्राम सभा में राजस्व विभाग के भूमि विवाद प्रकरणों को चिन्हित करें एवं आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस तथा थाना दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के क्रम में कृत कार्यवाही ,फोटो व वीडियो सहित सहेज कर रखें। जिलाधिकारी ने कहा कि संवेदनशील भूमि विवाद के प्रकरणों को नैतिकता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ नियमानुसार सौहार्दपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें ।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य जनता को सुलभ व त्वरित न्याय प्रदान करना, आमजन के मन में जिला प्रशासन एवं व्यवस्था के प्रति विश्वास पैदा करना ,सहमति एवं सौहार्द के आधार पर न्याय करते हुए भूमि विवादों में कमी लाना है। अभियान के अंतर्गत संचालित प्रक्रिया के विषय में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि आमजन को गुणवत्तापूर्ण , सुलभ, त्वरित ,वैध एवं स्थाई न्याय प्रदान करने के लिए तहसील स्तर पर तीन प्रकार की टीम यथा एडवांस टीम, फील्ड वर्क टीम एवं निर्णय टीम का गठन करते हुए राजस्व संहिता 2006 में प्रदत्त शक्तियां, प्रावधानो एवं अधिनियम का प्रयोग करते हुए नियमानुसार प्राप्त शिकायतो एवं चिन्हित संवेदनशील भूमि विवाद के प्रकरणों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस पर शासन की विशेष प्राथमिकता है, आईजीआरएस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के उपरांत शिकायतकर्ता का फीडबैक अवश्य लें और उन्हें जनसुनवाई पोर्टल पर उपलब्ध फीडबैक के बारे में भी अवगत कराए।

बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking