News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए तहसील व थानावार पर्यवेक्षक, सुपर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2023  |  2:25 PM

784 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए तहसील व थानावार पर्यवेक्षक, सुपर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु हेतु तहसील /थानावार पर्यवेक्षक, सुपर जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस क्रम में तहसील कप्तानगंज, रामकोला, व खड्डा क्षेत्र हेतु मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, तहसील हाटा व पडरौना हेतु अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा व तहसील कसया तथा तमकुहीराज हेतु अपर जिला अधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय को पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्त किया गया है।सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में समस्त उप जिलाधिकारी समेत 12 अधिकारियों को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त संपूर्ण जनपद को थाना वार 20 सेक्टर में विभाजित करते हुए 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि दिनांक 20 अप्रैल को अपराहन 12:00 बजे से समस्त मजिस्ट्रेट अपने तैनाती क्षेत्र में भ्रमण कर सुनिश्चित करेंगे कि जहां नमाज अदा होना है वहां कोई विवाद तो नहीं है। समस्त मजिस्ट्रेट अपने चौकी क्षेत्र/ थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे, त्योहारों के सकुशल संपादन के पश्चात ही ड्यूटी स्थल संबंधित उप जिलाधिकारी को अवगत करा कर छोड़ेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि कलेक्ट्रेट में इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 05564- 260590 है। कंट्रोल रूम के प्रभारी कमलेश सिंह, खंड विकास अधिकारी हाटा (मोबाइल- 700 747 5305) कुशीनगर को बनाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking