कसया/कुशीनगर । नगर कसया में हों रहे भारी जाम की समस्या को देखते हुए तहसील प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर नगर में मार्गो पर सड़क किनारे किए गये अतिक्रमण को हटावाया जा रहा है l
इसी क्रम में सोमवार को भी तहसीलदार कसया मान्धाता प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ नगर के गाँधी चौक से लगायत देवरिया -कसया मुख्यमार्ग पर सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ पर दुकानदारों, व्यवसाइयो द्वारा किए गये अतिक्रमण को सख़्ती के साथ हटवाया गया l अतिक्रमण हटवाने से पूर्व तहसीलदार श्री सिंह द्वारा व्यवसाइयो, दुकानदारों को चेतावनी के साथ आगाह किया था कि अगर दिए गये निर्धारित समय पर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो, प्रशासन स्वयं अतिक्रमण को सख़्ती से हटाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी आपकी होगी l दिए गये अल्टीमेटम के पश्चात कुछ दुकानदार स्वयं स्वेक्षा से अपने सामान हटा लिए थे, लेकिन जो नहीं हटाये थे उनका टीन छज्जा,चौकी आदि अतिक्रमण साथ में चल रहे नगरपालिका की जेसीबी से तोड़ दिया गया और उन्हें ट्रॉली पर लाद कर भेजवा दिया गया l
इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता, एसआई संजय सिंह, नगरपालिका कर्मी, राजस्वकर्मी व अन्य विभागी अधिकारी, कर्मचारी व पुलिस टीम मौजूद रहीं l
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…