News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुरू हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 27, 2023  |  9:06 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुरू हुआ आयोजन

कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) में तेरहवें वर्ष दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दूसरे दिन शुक्रवार को श्री अवध बिहारी कुंज, अयोध्या धाम से आये कथा वाचक महंत गणेश दास महाराज ने श्रीराम कथा की अमृत वर्षा कराते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस हमारा जीवन दर्शन है और इसमें जीवन की सभी समस्याओं का निवारण है। यह कलयुग के मैल को धोने वाली है।ads

आपके लिए और..- कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार...

मानस हमें निज धर्म पर चलने की प्रेरणा देते हुए सदैव शुभ आचरण करना सिखाती है। कथावाचक ने कहा कि ज्ञान, कर्म, भक्ति और शरणागति मानस के चार घाट हैं और इन सब में शरणागति को गोस्वामी जी ने सर्वोत्तम माना। क्योंकि रामहि केवल प्रेम पियारे और इसीलिए मानस को समझने के लिये श्रद्धा, सत्संग और प्रभु श्रीराम से प्रेम जरूरी है।कथा का प्रारम्भ यजमान डा0 राणा प्रताप यादव व रुद्र प्रताप सिंह, विधायक प्रतिनिधि कुशीनगर द्वारा महंत त्रिभुवन शरण दास के निर्देशन में व्यास पीठ की पूजा से हुआ।ads

इस दौरान यज्ञाचार्य रामजी पांडेय के देख रेख में श्रीराम महा यज्ञ चलता रहा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।इस अवसर पर व्यवस्थापक देव नारायण शरण, सुमित त्रिपाठी, डॉ0 हरिओम मिश्र, इन्द्र कुमार मिश्र, मणि प्रकाश यादव, शेष मणि, कुश कुमार, सुरेश गुप्ता, हृदयानंद तिवारी, गंगोत्री देवी, कृष्णावती देवी, सीता देवी, गुड्डी मद्देशिया, वंदना पांडेय, आलोक श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तवा, संजय पांडेय, सुभाष दुबे, अवधेश मिश्र, अवधेश पांडेय, निशांत, राकेश कुशवाहा, शुभम दीक्षित, विजय गुप्ता, अमित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।ads

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
कुशीनगर: नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में; वारदात की हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…

तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking