कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। वर्तमान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल पूरा होने पर नौरंगिया मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विशुनपुरा व कोटवा गांव में गुरुवार को जनसम्पर्क करते हुए घर घर जाकर पत्रक वितरित किया। इस पत्र में वर्तमान सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इस दौरान नौरंगिया मंडल अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार साल का कार्यकाल बहुत ही ऐतिहासिक और प्रभावशाली रहा है।हाईवे सड़क निर्माण सहित कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां भी हासिल की गयी है। आयुष्मान कार्ड के द्वारा अनेको लोगो को जीवनदान मिला है।अटल पेंशन योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय निर्माण कार्य, आवास योजना सहित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी लाखो किसान लाभान्वित हुवे है।
इस मौके पर भाजयुमो नौरंगिया मंडल अध्यक्ष गंगासागर सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक सन्तोष गुप्ता, मनीष गौंड, नेबुआ सेक्टर संयोजक बृजेश गुप्ता, सन्तोष रौनियार, उदयभान गुप्ता, आयुष शुक्ला, अनिल मिश्रा, आयुष मिश्रा और विनोद प्रसाद सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।
खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…