कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार निरंतर जनहितकारी कदम उठाकर जनता की समस्याओं का निराकरण कर रही है। जिसके चलते आज समाज का अंतिम व्यक्ति भी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पा रहा है। उक्त उद्बोधन वरिष्ठ भाजपा नेता डा. निलेश मिश्र ने भाजपा द्वारा ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मी पट्टी में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में कहीं, डा.मिश्र ने आगे कहा कि उज्जवला, सौभाग्य व किसान सम्मान निधि से समाज के अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचा है।एम्स, फर्टिलाइजर, मेडिकल कालेज,एयरपोर्ट जैसे बहुप्रतीक्षित माँगों को मोदी व योगी सरकार ने पूरा किया है।देश में मोदी ने आतंकवाद पर अंकुश लगाया तो योगी ने यूपी में माफियाराज पर नियंत्रण किया।चौपाल में आनंद दुबे,ग्राम प्रधान रवि कुशवाहा,शंभू चौहान,रमेश प्रसाद आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…
कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…