News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: तीसरे दिन मिला नदी मे कूदे युवक का शव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2021  |  10:27 AM

519 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तीसरे दिन मिला नदी मे कूदे युवक का शव

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बकिया भाठ के पुल के ऊपर से कूदे युवक का शव तीसरे दिन गुरुवार को रामघाट के आसपास में तैरता मिल गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम निवासी धुरिया खास लकडु बाल्मीकि पुत्र स्व. पुर्नवासी (20 वर्ष) बकिया ड्रेन पुल से पानी में कूद गया। घटना के बाद भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। लेकिन पेशेवर गोताखोर की उपलब्धता न होने से क्षेत्रीय लोगों में पानी मे उतरने की हिम्मत नहीं हुई और उसके शव को देर शाम तक तलाशा नहीं जा सका। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष कसया अनिल उपाध्याय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे थे और एहितयात पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। शव के लिए ग्रामीण हिरण्ड्यवती नदी के दोनों किनारों और संभावित स्थलों तक खोजबीन की और गंवई तैराकों को पानी में उतारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गुरुवार के सुबह रामघाट के आसपास में लकडू बाल्मीकि का शव तैरता मिल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर पर अपडेट जारी है!

संबंधित खबरें
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking