News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अज्ञात महिला के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं

Sanjay Pandey

Reported By:

May 4, 2022  |  6:39 PM

701 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रेलवे ट्रैक के किनारे मिली अज्ञात महिला के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं
  • खड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के समीप सोमवार की सायं रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था अज्ञात महिला का शव

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र मिश्रौली के टोला सिरसिया के समीप गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर रेलट्रैक के किनारे सोमवार की सायं एक महिला की लाश मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन घटना के तीसरे दिन भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। शव को मर्चरी हाउस में रखकर पहचान कराने के हर संभावित प्रयास के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है। महिला की मौत ट्रेन से गिरकर होना बताया जा रहा है।

आज की हॉट खबर- कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान...

सिरसिया गांव के समीप सोमवार की सायं एक 45 वर्षीय महिला की लाश मिलने की सूचना पर पहुंचे एसआई राजेश कुमार गौतम, हेका नरेंद्र कुमार उपाध्याय, सिपाही प्रेमनारायण वर्मा, अवनीश, महिला सिपाही उमा सिंह ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई शुरू कर दी है। उक्त महिला का शरीर क्षत- विक्षत रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। मृतक महिला शरीर पर हरे रंग की साड़ी पहने हुए थी। एसआई राजेश गौतम ने बताया कि मृतक महिला के शिनाख्त के लिए बिहार सहित यूपी के बसो, ट्रेनों में पंपलेट देकर शिनाख्त की कोशिश करायी गयी है लेकिन अभी तक उस महिला का पहचान नहीं हो सका है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking