कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। कसया थानाक्षेत्र के धुरिया खास निवासी हिरण्ड्यवती नदी में कूदे युवक का शव 32 घण्टे बाद भी नहीं बरामद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम निवासी धुरिया खास लकडु बाल्मीकि पुत्र स्व. पुर्नवासी (20 वर्ष) बकिया ड्रेन पुल से पानी में कूद गया। घटना के बाद भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। लेकिन पेशेवर गोताखोर की उपलब्धता न होने से क्षेत्रीय लोगों में पानी मे उतरने की हिम्मत नहीं हुई और उसके शव को देर शाम तक तलाशा नहीं जा सका। जानकारी होने पर थानाध्यक्ष कसया अनिल उपाध्याय मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे थे और एहितयात पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया। शव के लिए ग्रामीण हिरण्ड्यवती नदी के दोनों किनारों और संभावित स्थलों तक खोजबीन की और गंवई तैराकों को पानी में उतारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। चर्चा है कि प्रशासन की ओर से शव नदी से निकालने के लिए गोताखोरों की टीम की पहल नहीं की गई। ख़बर लिखे जाने तक लकडू का शव बरामद नही हुआ था और उसके शव की तलाश में शोकाकुल गरीब परिजनों की आँखों से आंसू सुख गए है l
हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष दीपक सिंह की अध्यक्षता…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब…
कुशीनगर। जिले के रविंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित रविंद्रनगर धुस के सांक्रित्य हॉस्पिटल में पथरी…
श्रावण के पहले सोमवार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र, बिहार से…