कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड बाबा साहेब अम्बेडकर नगर शाहपुर में चल रहे दो दिवसीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुआ l प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्यअतिथि रहे क़ृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रतियोगिता कार्यक्रम को सम्बोधित करतें हुए कहा कि केंद्र सरकार खेलो पर विशेष ध्यान दे रही है तथा खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ा रही है l पुरे विश्व में देश का नाम रोशन हों रहा है l
प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण विधायक कुशीनगर पीएन पाठक द्वारा किया गया l उक्त अवसर पर विधायक श्री पाठक ने कहा कि कबड्डी एक महत्त्वपूर्ण खेल रहा है, जो विलुप्त हों रहा था l अब फिर कबड्डी खेल की लोक प्रियता बढ़ रहा है l आने वाले समय में युवा पीढ़ी इस खेल से सीधे प्रोत्साहित होगी l कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता आयोजक एवं एससी /एसटी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने खिलाड़ियों व प्रतियोगिता सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया l प्रतियोगिता का फ़ाइनल खेल बालक वर्ग तूफान क्लब पिपरहिया व के. जी. एन. भटनी के बीच तथा बालिका वर्ग सिवान बिहार और रामपुर पौरटवा के बीच खेला गया l समाचार लिखें जाने तक प्रतियोगिता जारी रहा l खेल का अंतिम निर्णय नहीं आ सका था l
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,आयोजन इंचार्ज सूचित गोंड, कोच नरसिंह शर्मा, कमेंट्रेटर अनिरुद्ध चतुर्वेदी,जनार्दन श्रीवास्तव,राम मनोहर गोंड, श्याम देव गोंड,अमित पाण्डेय, संजीव पाण्डेय,. मीर हसन अंसारी, शमशुलहक़ अंसारी,राजेश्वर मणि, इसरार अहमद,रामबिलास जायसवाल, अंचल मिश्रा, चंद्रभान जायसवाल, उमाशंकर जायसवाल,राकेश जायसवाल, सुधीर राव, डॉ. संजय सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे l
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…