सुकरौली/कुशीनगर।जिले में आए दिन आ रही किसानों के अनाजो के माप तौल ना होने की शिकायत को सांसद विजय कुमार दूबे के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुचाने की पहल रंग लाने लगी है। विकास खण्ड सुकरौली , मोतीचक , हाटा सहित अन्य ब्लॉकों के किसानों की शिकायत की विपणन केंद्रों पर नियमित तथा समय से उनके अनाज (खरीफ) लेने में शिकायत प्रतिदिन मिल रही थी। जिले में किसानों की समस्या के समाधान के लिए सांसद विजय कुमार दूबे ने उच्च स्तर पर पहुँचाया। मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्या को संज्ञान में लेकर प्रमुख़ सचिव ,निदेशक को हर हाल में किसानों की समस्या के समाधान की बात कही।इसी क्रम में जिले के सभी अनाज क्रय केंद्रों को किसानों के अनाजों को शत प्रतिशत खरीद करने की बात कही।हाटा,मोतीचक तथा सुकरौली के क्रय केंद्रों पर लगातार हो रही अनाज खरीद से किसानों ने चैन की सांस ली।साथ ही अनाज खरीद समस्याओ के समाधान के लिए जिले के किसानों ने सांसद का आभार व्यक्त किया है।
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…