रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर में ठेला व तिरपाल तथा दुकानों से बाहर कई फीट आगे सामान लगाकर अतिक्रमण करने वालों पर गुरूवार को प्रशासन का डंडा जमकर चला। नगर में विभिन्न जगह पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिशासी अधिकारी रामकोला अम्बरीष कुमार सिंह ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ रामकोला-पडरौना रोड पर पहुँचे और जेसीबी और कर्मचारियों की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिक्रमण को हटवाया।अधिशासी अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण होने की वजह से बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।उन्होंने कहा कि अगर दुबारा अतिक्रमण हुआ तो सड़क पर लगे दुकान का सामान जब्त करने के साथ ही अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। अचानक चलाए गए इस अभियान से अतिक्रमण करने वाले व्यापरियों में हडकंप मच गया और वे स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए।इस दौरान विकास चौहान, आमिर इराकी, योगेश कुमार ,आशुतोष सिंह, विकास राव, रामानन्द कुमार , प्रदीप गुप्ता,इंद्रजीत यादव, विंध्याचल यादव आदि नगर पंचायत कर्मी उपस्थित रहे।
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…
विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…
बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…
बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…