कसया/कुशीनगर। नगर स्थित श्री राम जानकी मठ मन्दिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। आज कृषि से लेकर हर क्षेत्र उन्नति की ओर अग्रसर है। देश की अर्थ व्यवस्था कृषि पर आधारित है। सरकार की कृषि नीतियों से किसान खुशहाल हो रहा है। किसान विकास की ओर अग्रसर रहे तो देश बुलंदियों पर होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गौरवशाली बनाया। निकाय चुनाव को लेकर सांसद श्री दुबे ने कहा कि पार्टी किसी को प्रत्याशी बनाये या आरक्षण हो। उससे मतलब नहीं। मतलब हमें भाजपा से है। जिसे भी टिकट मिले हम सब मिलकर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और जिताएंगे। अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं। सम्मेलन की शुरुआत पं दीन दयाल उपाध्याय और पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर हुआ। अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, आभार मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष उमेश सिंह व संचालन जिलामन्त्री बलराम यादव ने किया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिलामहा मंत्री संतोष दत्त राय, भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड़
सतीश मणि त्रिपाठी, डॉ टीएन राव, ओमप्रकाश जायसवाल, अमित पाण्डेय, कृष्ण कुमार, राकेश जायसवाल, कस्तूर चन्द जायसवाल आदि मौजूद रहे।
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…