कसया/कुशीनगर । कुशीनगर विधानसभा के अंतर्गत खेदनी की दलित बस्ती में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद हरीश द्विवेदी सहभोज में शामिल हुए। विजयी प्रसाद के आवास पर सहभोज कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। बिना इसके देश की समृद्धि व विकास की कल्पना नही की जा सकती।
उन्होंने कहा कि जाति धर्म की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव एक बार फिर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। यह सपना मुंगेरीलाल के सपने के बराबर हैं, जो कभी पूरा नहीं होगा।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जब कराह रही थी तो अखिलेश यादव मौज मस्ती कर रहे थे। उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में किस तरह डूबा हुआ था यह प्रदेश की जनता ने पिछली सरकार में देखा है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पी एन पाठक समेत अनेक लोग दलित लोगों के साथ सहभोज में शामिल रहे।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…