Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कुशीनगर: छात्रवृत्ति योजना छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन की तिथि 10 दिसंबर तथा 14 दिसंबर तक आवेदन संस्थान में जमा करने की तिथि निर्धारित है

न्यूज अड्डा डेस्क
Dec 5, 2022, 7:24 PM IST • अब तक 514 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर । जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडे ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022- 23 में दशमोत्तर अनुसूचित जाति /सामान्य वर्ग छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत तृतीय चरण हेतु छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने का दिनांक 01 दिसंबर 2022 से 10 दिसंबर 2022 निर्धारित है तथा छात्र-छात्राओं द्वारा दिनांक 02 दिसंबर 2022 से 14 दिसंबर 2022 तक आवेदन पत्र संस्थान में जमा करने हेतु समय निर्धारित की गई है। साथ ही संस्थान द्वारा दिनांक 19 दिसंबर 2022 तक छात्रों द्वारा किए गए आवेदन पत्र को अग्रसारित करने की तिथि निर्धारित की गई है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जनपद के समस्त दशमोत्तर कक्षा को संचालित करने वाले संस्थानों के संस्थाध्यक्षों से अनुरोध किया है कि छात्र/ छात्राओं को समय सारणी से अवगत कराएं, तथा समस्त दस्तावेज मंगाकर जांच करते हुए अंतिम तिथि दिनांक 19 दिसंबर 2022 तक अनिवार्य रूप से डाटा अग्रसारित करने का कष्ट करें।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi