कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के ग्राम सभा सखवनिया बुजुर्ग में बुद्धवार की सुबह बैंक में कार्यरत एक युवतीका शव घर के बरामदे मे कुण्डी से लटकते मिला।घर के परिजनों ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी ।मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सखवनिया बुजुर्ग निवासिनी दीक्षा सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्री आनंद मोहन सिंह बडौदा यू पी बैंक एरिया छावनी स्तिथि कार्यालय में सहायक प्रबन्धक पद पर कार्यरत थी l दीक्षा ड्यूटी जाने के लिये नहाने हेतु बाथरूम के तरफ गयी l काफ़ी देर तक वापस न आने पर माँ देखने गयी तो देखी की दीक्षा बरामदे में छड़ की कुंडी में लटकी हुई है,शोर मचाने पर बहन व भाई दौड़ कर आये और कुंडी से नीचे उतारे तबतक उस की मौत होचुकी थीl इस बात की जानकारी अपने पिता आनन्द मोहन सिंह को फोन के जरिये दिए जो बाजार गए हुए थेl पिता ने घर पहुच कर इस घटना की जानकारी कुबेरस्थान पुलिस को दी l
मौके पर पहुची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेज दिया ।थानाध्यक्ष की सूचना पर फोरेंसिक टीम खोजी डॉग के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किये l
घटना के बावत जानकारी थानाध्यक्ष से पूछने पर उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस पहुची है प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का लग रहा है पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जासकता है।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…