News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दशमोत्तर छात्रवृत्ति में डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु प्रथम एवं द्वितीय चरण की समय सीमा समाप्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 2, 2022  |  4:58 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दशमोत्तर छात्रवृत्ति में डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु प्रथम एवं द्वितीय चरण की समय सीमा समाप्त

कुशीनगर। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार पांडेय ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर/अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु प्रथम एवं द्वितीय चरण की समय सीमा समाप्त हो गयी है। निदेशालय, समाज कल्याण, उ०प्र० लखनऊ द्वारा तृतीय चरण हेतु दिनांक 29 अगस्त 2022 से 13 सितम्बर 2022 का समय निर्धारित किया गया है। समस्त संस्थाध्यक्षों को सूचित किया जाता है कि मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर / अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना, मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार पूर्णांक (सेमेस्टर की दशा में सेमेस्टर के अंको को मिलाते हुए) पाठ्यक्रमवार एफिलिएटिंग एजेंसी / विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करने हेतु तिथि निर्धारित है। अब तक अधिकांश दशमोत्तर संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस पूर्ण नही किया गया है।जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनपद के दशमोत्तर संस्थान अपने संस्था से सम्बन्धित मास्टर डाटावेस दिनांक 13 सितम्बर 2022 तक पूर्ण कर लें । समयान्तर्गत मास्टर डाटावेस पूर्ण न करने पर छात्रवृत्ति आन लाइन करने हेतु पाठ्यक्रम प्रदर्शित नही होगा, जिससे छात्र छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन नही कर सकेंगे जिसके लिए संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा। अतएव संस्थान ससमय अपना मास्टर डाटावेस पूर्ण करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें ।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking