News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: करंट से नवयुवक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार

Sanjay Pandey

Reported By:

May 4, 2022  |  1:18 PM

1,336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: करंट से नवयुवक की मौत, परिजनों में मची चीख-पुकार
  • थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में विजली का करेंट लगने से हुई मौत

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के ग्रामसभा सोहरौना में बुधवार की सुबह लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर विधायक विवेकानंद पांडेय ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आपके लिए और..- खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर...

थानाक्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी बाल्मीकि शुक्ला के पुत्र नितेश शुक्ला (उम्र 19 वर्ष) बुधवार की सुबह परीक्षा देने जाने की तैयारी में थे कि इसी दरम्यान लोहे के दरवाजे के सम्पर्क में आ गये, जिसमें पहले से करंट उतरा हुआ था। विद्युत स्पर्षाघात से वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गये। आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है। नितेश सरस्वती देवी पीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष के छात्र रहे।

विधायक विवेकानंद पाण्डेय पीड़ित परिवार के बीच पहुंचकर दिलाया दिलासा: बुधवार को परीक्षा देने जाने की तैयारी कर रहे छात्र नितेश की मौत की घटना सुनकर घर पहुंचे विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने परिजनों को ढाढस बंधाया। पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने की अधिकारियों से वार्ता की। खड्डा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking