News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत- प्रेमचंद मिश्र

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 22, 2021  |  4:40 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कल्याण सिंह का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत- प्रेमचंद मिश्र

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री,राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन की सूचना मिलने पर भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने शोक जताते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले “बाबू जी”की छवि सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। कल्याण सिंह जी ने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई।श्रीराम मंदिर के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी स्वर्गीय कल्याण सिंह ने दी। इकलौते ऐसे नेता थे,जिन्होंने 6 दिसंबर 1992 में अयोध्या में प्रभु श्री राम के लिए अपनी सत्ता को बलि चढ़ा दिया था। अयोध्या मुद्दे को हल करने की प्रतिबद्धता और ईमानदारी न केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए,बल्कि उन लाखों भारतीयों के लिए ताकत का एक बड़ा श्रोत थी प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के अपने सपने साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भगवान राम उनकी आत्मा को शांति दे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शन पाल प्रवासी श्रमिक सम्पर्क प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक मार्कण्डेय शाही, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, अतुल श्रीवास्तव, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, उमेश सिंह, नवनीत तिवारी, सुशील शर्मा, रामाधार चौहान ने भी शोक जताया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking