News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसान दिवस के आयोजन में एक फिर उठाई गई जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने समेत अन्य मांग, पढ़े पूरी खबर!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  5:03 PM

536 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसान दिवस के आयोजन में एक फिर उठाई गई जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने समेत अन्य मांग, पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर। जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। आयोजित किसान दिवस में कृषकों की समस्याओं को सुना गया व उसके निराकरण के प्रयास हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में पिछले बैठक की कार्यवृत्ति के संदर्भ में भी चर्चा हुई तथा किसानों की समस्याओं के निराकरण की प्रगति के बारे में भी जाना गया। इस अवसर पर किसानों द्वारा कुछ मांगे भी उठाई गई। जैसे- कृषकों को कृषकों से संबंधित शासनादेश की जानकारी हो, नहरों में पानी की उपलब्धता हो, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पात्र कृषकों को योजना का लाभ दिया जाए, कप्तानगंज चीनी मिल में गन्ना का मूल्य भुगतान किया जाए, बिजली विभाग की नंगे व ढीले तार जो कृषकों की छतों से होकर गुजरते हैं की समस्या दूर हो, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए आदि।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

इस अवसर पर नहर काटने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया। नहरों के ब्लॉकेज की सफाई हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर किसानों को कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार दीक्षित के द्वारा जैविक कृषि तथा कृषि उत्पादों के विपणन के संदर्भ में एक प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिस क्रम में डॉ प्रमोद कुमार दीक्षित द्वारा वर्मी कंपोस्ट खेती, मशरूम खेती, केचुआ कृषि, अमेजॉन पर ऑर्गेनिक उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग, किसानों की आय दोगुनी करने के उपाय, वेस्ट डी कंपोजर के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गयाl अपर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषक बंधु अपनी आय दुगुनी करने हेतु एक कार्य योजना बनाकर कार्य करें। किसानों की आय दोगुनी करने हेतु समय समय पर वैज्ञानिकों द्वारा उन्हें परामर्श निःशुल्क मिलेगी। परंपरागत कृषि को मूल्य आधारित कृषि में तब्दील किया जाए ।मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि कुशीनगर में मिट्टी की गुणवत्ता को देखते हुए कृषि हेतु पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उन संभावनाओं को विकसित किया जाए।इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी बी0 आर0 मौर्य, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा राकेश कुमार सिंह, अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा कृषक प्रतिनिधि महेंद्र मिश्रा समेत कृषक बंधु गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking