कुशीनगर । जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम व उप कृषि निदेशक आशीष कुमार द्वारा पथरदेवा (देवरिया) में आयोजित एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय त्रि दिवसीय कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से कृषकों से भरी बस को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दे रवाना किया गया।
विदित हो कि पथरदेवा में कल माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कृषि मेला का शुभारंभ किया गया था। कृषि मेला में जनपद कुशीनगर से 200 किसानों की रवानगी हो रही है। जनपद कुशीनगर के कृषक किसान मेला में प्रतिभाग करने के साथ-साथ मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों से नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करेंगे ।
इस अवसर पर नारी विकास सेवा संस्थान जिगना के प्रतिनिधि व प्रगतिशील कृषक रामाधार कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
112 पुलिस वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने आरोप, वीडियो हुआ था वायरल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…
कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…
कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…