कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह मंत्रालय द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षणार्थियों से भरी बस को आज कलेक्ट्रेट से हरी झण्डी दे रवाना किया गया।विदित है कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एन०डी०एम०ए० गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदेश में कुल 25 जनपदों में आपदा मित्र परियोजना का संचालन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 10200 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।
इसके अंतर्गत जनपद कुशीनगर के 500 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया जाना है।आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम राज्य आपदा मोचक (एसडीआरएफ) लखनऊ से माध्यम से कराया जाना निर्धारित किया गया है। परियोजना के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के 92 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एस०डी०आर०एफ० लखनऊ में पूर्ण हो चुका है। परियोजना के अंतर्गत कुशीनगर जनपद के 165 आपदा मित्रों का 12 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण एस०डी०आर०एफ० लखनऊ में दिनांक 03 नवम्बर 2022 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें तहसील खड्डा के 19 एवं तहसील – तमकुहीराज के 80 तहसील – कसया के 66 चयनित आपदा मित्रों को प्रशिक्षित कराया जायेगा। 165 – आपदा मित्रों को दिनांक 02 नवम्बर, 2022 तक लखनऊ पहुचेगें। प्रशिक्षण की समस्त व्यवस्था यथा- ठहरने एवं भोजन, प्रशिक्षण संबंधित सामग्री, आवागमन हेतु व्यय इत्यादि एस०डी०आर०एफ० द्वारा किया जायेगा ।
प्रशिक्षण के दौरान सभी आपदा मित्रों को एन०डी०एम०ए० गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इमरजेन्सी रिस्पान्डर किट (01 किट प्रति आपदा मित्र) प्रदान की जायेगी। जिसके अंतर्गत आपदा मित्रों का बीमा भी कराया जाएगा।आपदा विशेषज्ञ श्री रवि प्रताप राय ने कहा कि प्रायः प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका,अग्निकांड,बज्रपात के अलावा भूकम्प के जोन-4 में स्थित होने के कारण आपदाओं के सामना करने वाले जनपद कुशीनगर के लिए आपदा मित्र स्वयंसेवक बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के साथ-2 मानवीय आपदा के समय में फर्स्ट रिसपान्डर की भूमिका का निर्वहन करेगें।
प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आपदा मित्रों की मौजूदगी से किसी भी आपदा के समय एक ओर बचाव और राहत कार्यों के संचालन में जिला प्रशासन का सहयोग प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर प्रशिक्षित आपदा मित्र आम जनमानस को भी पूर्व जागरूक करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे जिससे किसी भी आपदा के समय जनधन की हानि को न्यूनतम करने में भी मदद मिलेगी। प्रशिक्षण प्राप्त आपदा मित्रों प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान की जाएगी।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…