News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने नगर निकायों के समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:18 PM

325 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने नगर निकायों के समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ की बैठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकायों के समस्त अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, गीले और सूखे कूड़े का पृथक्करण, सोर्स एग्रीगेशन, अपशिष्ट पृथक्करण एवं अपशिष्ट प्रसंस्करण, लैंडफिल डंपसाइट, कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था के संदर्भ में समीक्ष की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि सभी लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण कराएं, लंबित कार्यों का टेंडर फाइनल करें, पूरे जनपद के कचरा निस्तारण हेतु प्रयास किए जाएं, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और प्रभावी बनाया जाए। सरकार के मंशा अनुरूप हर घर से कूड़े का एकत्रीकरण हो।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी पडरौना को मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी(एम आर एफ) जिसके तहत ठोस कचरे का पृथक्कीकरण किया जाता है इस संदर्भ में कार्य शुरू नहीं करने पर स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों पर पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता का प्रसार हो, मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी को लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने हेतु सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पार्किंग हेतु स्थानों को चिन्हित करें, संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पार्किंग हेतु जमीन को चिन्हित करें। उन्होंने यह भी कहा कि चौराहों और तिराहा को भव्य बनाया जाए, सौंदर्यीकरण व प्रकाश व्यवस्था भी की जाए। इस अवसर पर समस्त अधिशासी अधिकारी मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking