कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज शुक्रवार क़ो निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज रविन्द्र नगर धूस व हरका स्थित निर्माणाधीन साइट को देख गया। निरीक्षण के क्रम में रविन्द्र नगर धूस में जिलाधिकारी ने अस्पताल, नर्सिंग हॉस्टल, सीनियर रेजिडेंट बिल्डिंग तथा हरका चौराहे पर निर्माणाधीन एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, प्राचार्य भवन आदि का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य मे तय लक्ष्य से देरी की वजह से प्रोजेक्ट मैनेजर को फटकार लगाई तथा पेनल्टी लगाए जाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से तकनीकी पहलुओं की भी चर्चा की व मानव संसाधन में बढ़ोतरी करते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विदित हो कि जनपद में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण का लक्ष्य अक्टूबर महीने का था किंतु अभी तक लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने की वजह से जिलाधिकारी नाराज दिखे व सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को कंपनी के खिलाफ पेनल्टी लगाए जाने को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष जितनी देरी होगी पेनल्टी भी उसी अनुपात में बढ़ती चली जायेगी। इस अवसर पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनूप श्रीवास्तव, श्याम चरण शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…