News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2023  |  4:56 PM

29 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति के निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता तथा मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने विकासखंड मोतीचक ब्लाक के अंतर्गत कुल प्राथमिक विद्यालय, कमपोजिट विद्यालय, तथा उस में कार्यरत शिक्षक एवं अन्य स्टाफ की जानकारी ली। जिस पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकासखंड मोतीचक ब्लाक के अंतर्गत 138 कुल विद्यालय हैं जिसमें से 17 नगर पंचायत मथौली में सम्मिलित हैं शेष अन्य ग्रामीण प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान में कुल निपुण विद्यालय के बारे में पूछ ताछ की गई, जिस पर एबीएसए ने बताया कि अभी तक हमारे क्षेत्र में 10 निपुण विद्यालय बन गए हैं। जिलाधिकारी ने दिसंबर 2023 तक कुल कितने निपुण विद्यालय बनाने के लक्ष्य के बारे में जाना, उसके मापदंडों के आधार एवं बच्चों के गणित तथा संख्यात्मक आकलन के बारे में पूछताछ की। जिस पर जिला बेसिक अधिकारी ने जिलाधिकारी को दिसंबर 2023 तक कुल 90 विद्यालयों के लक्ष्य से अवगत कराया तथा निपुण विद्यालयों के मापदंडों एवं बच्चों की आकलन क्षमता के बारे में भी अवगत कराया बीएसए ने बताया कि इसके लिए उन्हें बच्चों की गणित एवं संख्यात्मक आकलन क्षमता के लिए परीक्षा लिया जाता है, निपुण कार्यशाला आयोजित की जाती है।जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यशाला अभी तक कितनी बार और कहां-कहां पर आयोजित की गई है ,के बारे में भी पूछताछ की । जिसके क्रम बीएसए ने बताया अभी तक 2 स्थानों पर कार्यशाला आयोजित की गई है ।जिलाधिकारी ने सभी ब्लॉकों के एबीएसए से उनकी रैंकिंग व परफॉर्मेंसेस के बारे में पूछताछ की । इसके अंतर्गत एबीएसए सेवरही द्वारा विकास खण्ड अंतर्गत विद्यालयों का रैंकिंग /परफॉर्मेंस बहुत ही निराशाजनक पाया गया।इसी क्रम में सेवरही के विद्यालय में 54% बच्चो का नंबर काफी कम पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने काफी नाराजगी व्यक्त की और ए बी एस ए सेवरही को ट्रेनिंग सही से ना देने के कारण और बच्चों के खराब परफॉर्मेंस होने के कारण उन्हें चार्ज शीट देने के लिए बीएसए को निर्देशित किया एवं अन्य किसी भी एबीएसए के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की रैंकिंग तथा परफॉर्मेंसेस खराब होने पर उन को तत्काल कारण बताओ नोटिस तथा चार्ज सीट देने के लिए बीएसए को निर्देशित किया गया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

समीक्षा दौरान कप्तानगंज ग्रामीण विद्यालयों की रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी तथा कप्तानगंज शहरी विद्यालयों की रैंकिंग अच्छी होने पर प्रशंसा जाहिर की । प्राथमिक विद्यालय गोनहा (खडडा) में 25 छात्रों में सभी के फेल होने की जानकारी होने पर कड़ी नाराजगी जिलाधिकारी ने व्यक्त करते हुए संबंधित को सस्पेंड किए जाने का निर्देश दिए गए तथा जो शिक्षक आज की बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं उन्हें नोटिस दिए जाने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया । इसी क्रम में एसआरजी रामप्रकाश को कारण बताओ नोटिस भी जारी करने का निर्देश बीएसए को दिए तथा इसी प्रकार खड्डा कप्तानगंज ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों की रैंकिंग जीरो प्रदर्शित करने वालों को कड़ी चेतावनी जारी किए जाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि आप रैंकिंग बनाने के फार्मूले में सुधार लाएं उन्होंने जिन बच्चों की परफारमेंस 20% से कम है वहां विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया । बच्चों को एग्जाम और तैयारियों को दुरुस्त करें, मॉडल पेपर की तैयारी पहले से कराएं ,फाजिलनगर नगर के सपहा विद्यालय की परफॉर्मेंस खराब होने पर फटकार लगाई गई और कस्तूरबा विद्यालयों में 27 में 3 बच्चे ही केवल क्वालीफाई किए हैं इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।

जिलाधिकारी ने 30% से नीचे जिन विद्यालयों में बच्चे क्वालीफाई नहीं कर रहे हैं उन बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उनकी शिक्षा हेतु पहले से ट्रेनिंग दे एवं मॉक टेस्ट समय-समय पर लेते रहें, एग्जाम से पहले एग्जाम जैसे वातावरण बनाएं जिससे उनकी झिझक दूर हो उनमें आत्मविश्वास की कमी बिल्कुल भी न रहे, हर एक तरह की परिस्थिति का वह सामना कर सके, प्रत्येक एग्जाम क्वालीफाई कर सकें। प्रत्येक ब्लॉक से 10 ऐसे शिक्षकों को सम्मानित करें जिन्होंने अपने विद्यालयों में अच्छा प्रदर्शन किया है तथा जो सबसे खराब प्रदर्शन किए हैं उन शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही करें । अगली बार सितंबर 2023 में जो निपुण भारत मिशन के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक होगी वहां सभी विद्यालयों की रैंकिंग परफॉर्मेंस में सुधार होना चाहिए अपने आगामी लक्षण को पूर्ण करने हेतु टीम भावना के साथ कार्य करें बच्चों की तैयारी कराने के लिए टेस्ट सीरीज पहले से करें ताकि उनका झिझक परीक्षा से पहले दूर हो, इसके साथ ही अन्य आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के समीक्षा के दौरान प्रदेश स्तर पर सम्मानित किए गए शिक्षकों को बताया कि आप अपना अनुभव अन्य शिक्षकों के साथ भी बांटे । इसी क्रम में भरसरी टोला कप्तानगंज की शिक्षिका ने विद्यालय के कुछ कमरों में ताला लगा होने की शिकायत, के द्वारा डाटा फीड न करने की शिकायत जिलाधिकारी से की इस पर बीएसए ने अवगत कराया की प्रभारी विद्यालय अभी वर्तमान में सस्पेंड चल रहे है ।

जिलाधिकारी ने बीएसए को निर्देशित किया कि कमरों को तत्काल खुलवाएं एवं प्रभारी अधिकारी नियुक्त करेंl जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2023 निर्धारित की है तथा सभी एबीएसए को निर्देश दिया कि 15 अगस्त तक सभी शेष बचे कार्यों को समय से पूर्ण कर लें। प्रधानाचार्य और सचिव ए आर पी की टीम से बात कर के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी अवशेष कार्यों को पूर्ण करवाएं एवं अगली समीक्षा तक इसमें कोई भी काम शेष ना रहें।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, डीआईओएस रविन्द्र कुमार, सहित डीपीआरओ व अन्य सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking