News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के 01 दिन के वेतन बाधित करने के दिए निर्देश

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 21, 2023  |  11:47 AM

1,270 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला अधिकारी ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों के 01 दिन के वेतन बाधित करने के दिए निर्देश

कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर आज सुबह 8:00 बजे के करीब जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ओपीडी की लाइन में भी लगे, पर्चा भी कटवाया। इस क्रम में ओपीडी कक्ष का निरीक्षण भी किया गया जहां ताला बंद मिला। जिलाधिकारी ने पोषण पुनर्वास केंद्र, एक्स-रे कक्ष, अल्ट्रासाउंड कक्ष, रेडियोलॉजिस्ट कक्ष, टेक्नीशियन कक्ष, महिला वार्ड/पुरुष वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, आपातकालीन वार्ड, प्लास्टर कक्ष, दवा स्टोर रुम, बायोमेट्रिक, पीकू वार्ड समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। निरीक्षण के दौरान कुछ कक्ष में ताला बंद मिला, कुछ जगह स्टाफ और डॉक्टर की उपस्थिति, तो कुछ जगह सफाई कर्मी कार्य करते दिखे। निरीक्षण दौरान सीएमएस भी अपनी कक्ष से अनुपस्थित मिले।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस दौरान जिलाधिकारी ने मरीज व मरीज के परिजनों से भी बातचीत की तथा अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी उनसे जाना। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित कर्मियों के 01 दिन के वेतन बाधित करने के निर्देश दिए तथा संबंधित के खिलाफ नोटिस के भी निर्देश दिये।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking