News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूली बैग पाकर खिल उठे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 11, 2022  |  6:18 PM

586 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूली बैग पाकर खिल उठे नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे
  • स्कूली बैग पाये बच्चे बोले -थैंक्यू सर

कसया/कुशीनगर । रामकोला क्षेत्र के ग्राम सभा रामबर बुजुर्ग स्थित मैना देवी इण्टर कॉलेज में निःशुल्क स्कूल बैग व ज्योमेट्री बॉक्स का वितरण किया गया।बैग पाने के लिए विद्यालय के सभी छात्र अपने -अपने अभिभावक के साथ सुबह से हरसोउल्लास में विद्यालय पहुचे।छात्रों को बताया कि यह बैग उनके द्वारा सामाजिक रूप से छात्रों को शैक्षणिक विकास हेतु दिया जाता है।बैग पाकर सभी छात्रों के चेहरे खिल उठे।आपको बताते चले कि उक्त विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र का विद्यालय है जहाँ तकरीबन एक हजार बच्चे पढ़ते हैं।कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी यंत्री चौबे ने माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया।विद्यालय के प्रबंधक बलराम राव ने बच्चों को संबोधित कर बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चों को दिया जाने वाला स्कूली बैग नन्हे मुन्हे बच्चों के उत्साहवर्धन करने में उपयोगी साबित होगा। तथा बच्चों को अपने पैरों पर खड़ा होने योग्य बनाएगा।कार्यक्रम का संचालन भोजपुरी गायक धीरज राव द्वारा किया गया।तथा अध्यक्षता मुन्ना सिंह ने किया। कार्यक्रम में स्कुली बैग उपलब्ध कराने वाली अपोलो पाइप लिमिटेड कंपनी के तरफ से मौजूद डायरेक्टर के प्रति प्रधानाचार्य रविन्द्र शर्मा, सहित सभी ने आभार ब्यक्त किया।कार्यक्रम में सहायक अध्यापक अशोक यादव ,रामेश यादव, संतोष, मैडम सविता शर्मा, अर्चना, अमरेंद्र कुमार चौबे प्रेमलाल गब्बू यादव ,गुड्डू रंगीला पूर्व जिला पंचायत सदस्य,रविन्द्र यादव,दर्शन प्रसाद,आदि उपस्थित थे।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking