News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: चोरी की घटना में पकड़े गये अभियुक्तों के परिजन थाने में किए हंगामा…पुलिस के पैरो पर गिरकर परिजन मांग रहें थे न्याय, न्याय न मिलने पर खूब किए हंगामा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 25, 2023  |  7:27 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: चोरी की घटना में पकड़े गये अभियुक्तों के परिजन थाने में किए हंगामा…पुलिस के पैरो पर गिरकर परिजन मांग रहें थे न्याय, न्याय न मिलने पर खूब किए हंगामा
  • परिजनो का आरोप कुल 17युवक पकड़े गये, सबको छोड़ पाँच पर ही कार्यवाही क्यों

कसया/कुशीनगर। थाना कसया पुलिस द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के चकदेईया से छापेमारी क़र चोरी की घटना व चोरी के सामान के साथ पाँच अभियुक्तो को पकड़ क़र उनके कब्जे से चोरी के सामान बरामद क़र, सोमवार को सीओ कसया के नेतृत्व में थाना परिसर में प्रेस वार्ता क़र मामले का खुलासा किया जा रहा था, कि उसी समय पकड़े गये अभियुक्तों के परिजन थाने में अपने युवकों को निर्दोष बताते हुए, थानाध्यक्ष सहित तमाम पुलिस कर्मियों के पैरो पर गिर क़र अपने पुत्रो को निर्दोष बताते हुए न्याय मांग रहें थेl

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

न्याय न मिलने पर परिजन थाने में खूब हंगामा करते हुए , कसया थाना पुलिस पर आरोप लगाते हुए कह रहें थे,कि जब 17लोगो को पकड़ा गया, तो केवल पाँच पर ही कार्यवाही क्यों? बाकी को क्यों छोड़ दिया गया, जबकि अगर सभी एक ही जुर्म में पकड़े गये थे l इसी क्रम में आरोप लगाते हुए एक अभियुक्त आर्यन मिश्रा की मौसी शशि कला मिश्रा व उसकी मौसेरी बहन सिमरन मिश्रा ने बताया कि आर्यन का कोई नहीं हैं, उसका घर गोरखपुर है, लेकिन हम लोग ही बचपन से उसको पाले पोसे है, तथा यही रहकर पढता हैl जबकि वहीं अभियुक्त ऋषि गौतम की माँ कलावती व बहन रितिका ने आरोप लगाते हुए कहीं कि गाड़ी मेरा ख़रीदा हुआ है, जिसे चोरी में दिखाया गया है l उक्त कलावती ने बतायी कि लड़के के पकड़े जाने के बाद ज़ब मैं पुलिस चौकी गयी तो एक पुलिस कर्मी द्वारा लड़के को छोड़ने के लिए 50हजार रुपया की मांग किया गया l हमारे रोने गिड़ गिड़ाने व अपनी खस्ता हाल बताने पर उक्त पुलिस कर्मी ने 25हजार रूपये पर लड़के को छोड़ने की बात किया, जिसके बाद मैं जेवर -गहना बेच कर 20हजार रूपये दें दी, और 05हजार रूपये अगले दिन सुबह देने की बात कहीं, लेकिन इसके बावजूद मेरे लड़के पर कार्यवाही क़र जेल भेज दिया गया l

उक्त महिला ने दिए गये रूपये उक्त पुलिस द्वारा वापस कर देने की भी बात कहीं है l इस मामले को लेकर कसया थाने में अभियुक्तों के परिजनों ने न्यायाय की मांग करते हुए, खूब हंगामा किए l पुलिस के इस कार्यवाही का चर्चाएं आम हो रहीं है, कि कुछ पर कार्यवाही तो कुछ को क्यों छोड़ा गया? यह मामला पूरी तरह संदिग्ध व दाल में काला है l हालांकि परिजनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने आनन फानन में सभी अभियुक्त को जेल भेज दिया l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking