कसया/कुशीनगर । कसया थानाक्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद कुशीनगर के शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) में एक युवती द्वारा गले में फंदा लगा लिया गया,जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर बाद वार्ड वासी कमलेश शर्मा की पुत्री उम्र 18 वर्ष ने घर का फाटक बन्द कर गले में गले में फंदा लगा लिया।
इसकी जानकारी होते परिजनों के होश उड़ गए। आनन – फानन में उसे फंदे से उतार कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर लोगों की जुबान पर तरह – तरह की चर्चा चल रही है। युवती इंटर की छात्रा बताई जा रही है। जिसका वार्ड के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…