News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: लड़की को चार युवको ने अपहरण कर किया सामूहिक दुराचार और नेपाल में लेजाकर बेचा! एक आरोपी गिरफ्तार

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 8, 2023  |  9:01 PM

30 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: लड़की को चार युवको ने अपहरण कर किया सामूहिक दुराचार और नेपाल में लेजाकर बेचा! एक आरोपी गिरफ्तार
  • कोई भी आरोपी बक्शा नहीं जाएगा सख़्त कार्यवाही की जाएगी- निर्भय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर। नगरपालिका की एक युवती के पिता ने एक युवक समेत चार लोगों पर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री का अपहरण किया गया और नेपाल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। इतना ही नहीं उसे वहाँ एक महिला के हाथ बेंच दिया गया किसी तरह से युवती सोनौली पुलिस चौकी पहुँची तो उसे हाटा लाया गया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर : एनएच-27 में ‘सोल्डर घोटाला’! काग़ज़ों में डेढ़ मीटर,...

हाटा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि 1 जुलाई को उसकी पुत्री बाजार में चिप खरीदने चौराहे पर गई थी और वहाँ से लापता हो गई।इस मामले में उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।किसी के फोन से पुत्री ने अपने अपहरण की सूचना दी लेकिन फिर संपर्क नहीं हो पाया।मेरी बेटी के इंस्टाग्राम पर धमकी भरा मेसेज भी आया था जिसपर तमाम धमकी दी गई थी।इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी अमन खान पुत्र महमूद खान निवासी कस्बा हाटा के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या0407,धारा363,506 दर्ज कर लिया और जाँच में जुट गई।

चार जुलाई को लापता युवती ने नेपाल बार्डर पर सोनौली के किसी दुकानदार के मोबाइल से घर फोन कर बताया तो घरवालों ने कोतवाली पुलिस हाटा को सूचित किया।पुलिस सक्रिय हो गई और सोनौली थाने पर पहुँचकर अपने साथ हाटा लायी।जिसे वन स्टेप सेंटर पडरौना में रखा गया।मेडिकल कराने और कोर्ट में बयान के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दी गई।युवती के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री ने बताया कि हाटा से उसकी पुत्री को चार लोगों ने कार से नेपाल ले गए और सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक महिला के हाथ बेंच दिया।वहाँ पहले से ही कप्तानगंज की एक लड़की मानव तस्करों के जाल में फंसी हुई है उसने उसे भगा दिया और वह सोनौली भागकर एक दुकानदार की मदद से घरवालों के संपर्क में आयी। उल्लेखनीय है कि आरोपी ने तमाम तरह की धमकी पहले भी दी थी जिसपर युवती की माँ के तरफ से तहरीर दी गई थी लेकिन लोगों के कहने सुनने पर पुनः ऐसा न करने का आश्वासन देने पर मामल समाप्त हो गया था।

युवती के 164 के बयान के आधार पर कार्यवाही जारी है, आरोपियों के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी- निर्भय सिंह

प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने पत्रकारों को इस मामले में बताया कि युवती की बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।164 के बयान के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। बयान के आधार पर धारा 376 की बढोत्तरी कर जेल भेज दिया गया है।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल
मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, रिश्ते का ही निकला कातिल

कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking