News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सरकारी जमीन पर बने मकान जमींदोज

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 1, 2021  |  6:48 PM

1,697 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सरकारी जमीन पर बने मकान जमींदोज WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। ग्रामीणों के शिकायत पर तहसील क्षेत्र पडरौना व थाना रामकोला के बंधवा गांव में डीएम के निर्देश पर बुधवार को उपजिलाधिकारी पडरौना कल्पना जायसवाल व क्षेत्राधिकारी खड्डा शिवाजी सिंह, तहसीलदार सत्यप्रकाश सिंह , एसएचओ दुर्गेश कुमार सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी के जवान पहुंचे और कुछ वर्षों से सहकारिता विभाग के साधन सहकारी जमीन गाटा संख्या 802/210 एअर(52 डि0) पर मकान बना कर अवैध रूप काबिज परिवारों से जमीन को स्वयं खाली करने को कहा, कब्जाधारियों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर अधिकारियों ने जेसीबी व राजस्व टीम के द्वारा अवैध कब्जे को जबरन खाली करवाया ।Kushinagar: The houses built on government land landedप्राप्त समाचार के अनुसार अतिक्रमण हटाने के बावत अवैध रूप से सहकारी जमीन पर काबिज व्यक्तियों को अतिक्रमण हटाने हेतु कई बार नोटिस जारी किया गया था।बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कब्जाधारी जमीन को खाली नही कर रहे थे।जिसके वजह से प्रशासन को यह कार्यवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा।उपजिलाधिकारी श्री जायसवाल ने बेघर हुए रोते- बिलखते परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए प्रत्येक परिवारों को दो- दो डि0 जमीन व सरकारी आवास मुहैया कराने का आश्वासन दी।इस कार्यवाई के दौरान सहकारिता विभाग के ए0 आर0 कोऑपरेटिव शिवजी यादव ,राजकुमार मौर्या, सचिव रामगोपाल शर्मा,पारष तिवारी,दिनेश लाल श्रीवस्तव, सुभाष यादव,कानूनगो अवधेश मिश्रा, लेखपाल मनीष पांडेय,अरविंद आर्या,एसआई राजीव नारायण यादव ,रामकोला ,कप्तानगंज,नेबूआ, खड्डा सहित आधा दर्जन थाने के पुलिस फोर्स एवं पीएसी के जवान उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking