News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: न्यूज अड्डा के खबर का हुआ असर! ऑडियो वायरल होने के बाद नपे हेड कांस्टेबल, एसपी ने किया निलंबित

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 18, 2023  |  9:56 PM

130 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: न्यूज अड्डा के खबर का हुआ असर! ऑडियो वायरल होने के बाद नपे हेड कांस्टेबल, एसपी ने किया निलंबित

कुशीनगर। धवल का मतलब होता है निर्मल, स्वच्छ, उजला और ठीक अपने नाम के जैसा ही काम है कुशीनगर के कप्तान धवल जायसवाल का जो बिलकुल जनता के प्रति समर्पित और जवाबदेह इंसान हैं और लोग इनको प्यार से “धाकड़ धवल” भी बोलते है। ताजा मामला अहिरौली बाजार थाने से जुड़ा है जहा पर हमें एक बार फिर धाकड़ धवल की कड़क पुलिस कप्तान वाला रूप देखने को मिला है दरसअल अहिरौली बाजार थाने पर तैनात एक हेड कांस्टेबल का मैनेजिंग कराने के तीन आडियो वायरल होने के बाद एसपी धवल जायसवाल ने निलंबित कर दिया है। उक्त वायरल ऑडियो में थाने पर आया दो पक्ष सुलह समझौता के लिए तैयार थे फिर भी उस मामले में हेड कांस्टेबल द्वारा मामले की मैनेजिंग कराने का जिक्र आने पर पुलिस के आलाधिकारी ने यह कार्रवाई की है। आपको बता दे, आपका भरोसेमंद न्यूज पोर्टल “न्यूज अड्डा” ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया था.

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

यह है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को थाना क्षेत्र के परतावल गांव के भटगांव टोला का मामला थाने पर आया जिसमें दोनों पक्ष सुलह समझौता के लिए तैयार थे फिर भी उस मामले में हेड कांस्टेबल द्वारा मामले की मैनेजिंग कराने के तीन आडियो वायरल हुआ। जिसमें उक्त हेड कांस्टेबल द्वारा कहा जा रहा है कि ऐसे कैसे सुलह लिखा जाएगा फिर अकेले में ले जाकर कहा जा रहा बताईए क्या किया जाए। सुबह से इस मामले को हम झेल रहे हैं। एसो भी मेरी बात नहीं काट पाएंगे इस मामले को कोर्ट में जाकर लिखवा देंगे एसओ साहब से बता दिया गया है एसओ साहब दो बार पूछ चुके। ऐसा कीजिए की एक आपको मिल जाएंगे एक हमको मिल जाएंगे पांच साहब को दे दिया जाएगा। सुलह लिखवाने के बात पर कह रहे हैं कि हमको आप नहीं जानते हमारा कोई रोआ नही उखाड़ सकता है। किसी मामले में रगड़ कर सही कर देंगे। इस मामले को हेड कांस्टेबल द्वारा हर स्तर से पैसे की मांग कर रफा दफा करने प्रयास जारी जिसका तीन आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमें भ्रष्टाचार में लिप्त यह दीवान अपने आपको अधिकारियों से बड़ा समझ रहा जो अपने आप को सत्ता पक्ष का चहेता भी बताता है लेकिन अब एसपी धवल जायसवाल ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking