News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खबर का दिखा असर! एपीओ मनरेगा ने किया जांच, जांच में जेसीबी मशीन से खुदाई होने की हुई पुष्टि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 14, 2023  |  6:04 PM

89 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खबर का दिखा असर! एपीओ मनरेगा ने किया जांच, जांच में जेसीबी मशीन से खुदाई होने की हुई पुष्टि
  • अधिकारियों को कार्यवाही के लिए एपीओ भेजेंगे रिपोर्ट

साखोपार/कुशीनगर । पडरौना विकास खण्ड के सखवनिया बुजुर्ग में शिव मंदिर अमृत सरोवर का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा मजदूरों से न कराकर रात में जेसीबी मशीन से कराया जा रहा था।जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।जिसको न्यूज अड्डा ने गुरुवार को जेसीबी से हो रहा रात में काम,मनरेगा मजदूर हो रहे बेहाल शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो युवकों पर...

जिसका असर हुआ कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे दिन में ही जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण सिंह निर्माण हो रहे शिव मंदिर अमृत सरोवर में जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने की जांच करने पहुँच गए। जहाँ जेसीबी मशीन से पोखरे की खुदाई होने की पुष्टि हुई।मनरेगा कार्ड धारकों से उन्होंने व्यान भी लिया।इस पर उन्होंने कहा कि कार्यवाही के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।तो वही निर्माण स्थल पर कार्ययोजना का कोई बोर्ड न लगे होने की वजह से रोजगार सेवक को जमकर फटकार लगाया और कहा कि हर हाल में यहाँ कार्य का बोर्ड लग जाना चाहिए।जबकि गांव निवासी मनरेगा जॉब कार्ड धारकों ने शिकायत किया कि हम लोगों के बार- बार कहने के बावजूद भी रोजगार सेवक व ग्राम प्रधान द्वारा काम नहीं दिया जाता है।मशीनों से या बाहरी लोगों से कराया जाता है जिससे हमारे सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।इस पर उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत जो भी काम होगा जॉब कार्डधारकों से ही कराया जाएगा।अगर ऐसा नहीं होता है तो जिम्मेदार लोग कार्यवाही के लिए तैयार रहेंगे।

इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी रंजना दुबे,तकनीकी सहायक अतुल द्विवेदी,ग्राम प्रधान रमाशंकर प्रसाद,रोजगार सेवक राम अवध प्रसाद,कृष्ण मोहन पाण्डेय,देववन्ति देवी,राम बेलाश,रेशमा देवी,अमरावती देवी,मंजू देवी,महंत,संजीव गुप्ता,रामचन्द्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन
पंचायत भवन का भूमि पूजन और आंगनबाड़ी भवन का हुआ उद्घाटन

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत रामपुर गोनहा में शनिवार को पंचायत…

राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
राधा अष्टमी पर जटाशंकर पोखरा पर विशाल भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

खड्डा, कुशीनगर। राधा अष्टमी के पावन अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत खड्डा स्थित…

खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध
खड्डा क्षेत्र के गन्ना किसानों ने गडौरा चीनी मिल को गन्ना आवंटन का किया विरोध

साधारण सभा की बैठक में शामिल हुए सांसद और विधायक खड्डा, कुशीनगर। सहकारी गन्ना…

गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई
गैंगस्टर एक्ट में फरार 25 हजार का इनामी राकेश राम दबोचा गया, कसया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking