News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दरोगा जी ने गरीब मां की चुटकियों में जीत लिया उनका दिल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2022  |  2:22 PM

2,500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दरोगा जी ने गरीब मां की चुटकियों में जीत लिया उनका दिल

कुशीनगर । अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मित्र पुलिस का एक यह भी चेहरा सामने आया है। जहां एक वृद्धा अपनी नाती के लिए मिठाई लेने बाजार में एक दुकान के बाहर घंटो से खड़ी देख रही थी। यह देख वहां मौजूद पुलिस ने उनसे पूछा क्या बात है अम्मा जिस पे वृद्धा ने बताया कि उसके पास पैसा नहीं है और उसका नाती मिठाई और पटके मांग रहा है जिसके लिए वे बाजार आई है । लेकिन पैसे काम होने के वजह से वो सोच रही है मिठाई ले या पटके जिसके बाद पुलिस कर्मी ने वृद्धा को पहले मिठाई के दुकान पर मिठाई खिलाया, और उसके बाद वृद्धा को दुकान से मिठाई और पटका खरीद कर दिया। इस पर वृद्धा ने पुलिसकर्मी की पीठ थप-थपाई।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाने की बहादुरपर पुलिस चौकी क्षेत्र के हफुआ बलीराम चौराहे में सोमवार देर शाम ऐसा कुछ हुआ, जिसको देखने वाला हर आम और खास वाह-वाह करता नजर आया। पुलिस की संवेदनशीलता देख एक मां की ममता ने खाकी वाले बेटे की पीठ थपथपाए जा रही थी।

मामला कुछ ऐसा है, बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह हमराह आरक्षी विरेन्द्र कुमार सिंह के साथ दीपावली शांति सुरक्षा बंदोबस्त में सीमावर्ती क्षेत्र में भ्रमणशील थे की हफुआ बलीराम चौराहे पर उनकी नजर एक मिठाई दुकान पर गई जहा एक साठ वर्षीय बुजुर्ग महिला एक खंभे के सहारे खड़े-खड़े टकटकी लगा कर दुकानदार के तरफ देखी जा रही थी,दरोगा अवनीश काफी देर बाद उक्त महिला को अपने हमराह विरेन्द्र को दिखाया,और महिला को अपने पास बुलाया, और उनकी इच्छा की जानकारियां ली। और महिला द्वारा बताए गए जरूरत के सामन की पूर्ति कराया।

दारोगा अवनीश की इस सेवा को देखकर वृद्ध मां का दिल भर आया। आंखों से निकल रहे आंसुओं के बीच मुह से केवल आशीर्वचन ही निकल रहे थे। सोमवार के देर शाम से ही दारोगा अवनीश और आरक्षी विरेन्द्र की इस कर्तव्यपरायणता की चर्चा चहुओर होती रही।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking