News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त ज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में आएगा काम  – रजनीकांत मणि त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2023  |  6:55 PM

174 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त ज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में आएगा काम  – रजनीकांत मणि त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image
  • बुद्ध पीजी कालेज में दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापनl 

कसया/कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में चल रहे दस दिवसीय यूपी 50 बटालियन एनसीसी शिविर का समापन हो गया। कैडेटों ने सैन्य अधिकारियों से प्रशिक्षण प्राप्त किया। कैडेटों ने अधिकारियों से अपने अनुभव साझा किए। गीत, संगीत पर थिरके और आनन्द लिया।अधिकतर कैडेट्स ने सेना में भर्ती होने की इच्छा जताई और देश सेवा का संकल्प लिया।

आपके लिए और..- थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने...

समापन समारोह में अर्पिता, पप्पू फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, सलोनी व सलेहा ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। सभी कैडेटों ने ग्रुप डांस प्रतुत कर आनन्द से सबको विभोर कर दिया। बालीबाल टीम, कबड्डी टीम, क्वाटर गार्ड टीम, फ्लैग एरिया टीम, कल्चरल प्रोग्राम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों और बेस्ट कैडेटों को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी व एडीएम सहित सभी अतिथियों ने शुभकामनाएं दी। ट्राफी, मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में प्राप्त ज्ञान जीवन के हर क्षेत्र में काम आएगा। युवाओं के लिए सेना या सेवा क्षेत्र में एनसीसी प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा।

इस दौरान सीओ कर्नल जयन्त चट्टोपाध्याय, लेफ्टिनेंट कर्नल वी कृष्णा और लेफ्टिनेंट डा0 उमा शंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्रा, एन ओ स्वाति मिश्रा, सूबेदार सुरेश कुमार, सूबेदार प्रशांत सिंह, सूबेदार लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, ले. नंदलाल, ले. केएन मिश्रा, सतवीर, रूपक, छाम, मान सिंह, कुलदीप सहित सैन्य अधिकारी सहित एन ओ व सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking