News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत चयनित कार्यों के अद्यतन प्रगति की परिचर्चा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 9, 2022  |  6:27 PM

683 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत चयनित कार्यों के अद्यतन प्रगति की परिचर्चा कलेक्ट्रेट सभागार में हुई

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो पुअर पर्यटन विकास परियोजना के अंतर्गत स्वीकृत चयनित कार्यों के अद्यतन प्रगति की परिचर्चा हुई। इस क्रम में ग्राम मधुरिया के पास कुकुत्था रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के कार्य, पर्यटक सूचना केंद्र, विजिटर सेंटर, राही पथिक निवास के उच्चीकरण, फूड प्लाजा, टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग के उच्चीकरण, हिरण्यावती नदी पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण, विपश्यना उपवन के पुनरोद्धार के संबंध में चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने उक्त निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कार्य में विलंब होने पर संबंधित को फटकार भी लगाया। कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखने हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस क्रम में जनपद कुशीनगर में राज्य योजनांतर्गत यूपीपीसीएल गोरखपुर द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की परिचर्चा भी की गई। जिलाधिकारी महोदय ने यू0 पी0 पी0 सी0 एल0 को कार्य को तत्काल शुरू करने को कहा। इस संबंध में 25 मई तक कार्य शुरू कर दिए जाने तथा 25 जुलाई तक कार्य को पूर्ण कर दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

उक्त बैठक में माननीय मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना अंतर्गत जनपद कुशीनगर के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत और क्रियान्वित योजनाओं की अद्यतन प्रगति, भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत कुशीनगर में साउंड एंड लाइट शो की योजना की अद्यतन स्थिति, पावानगर के पर्यटन विकास की योजना किअद्यतन स्थिति आदि पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित कार्य करने वाली संस्था को ससमय व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश भारती, जिला वन अधिकारी व संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking