कसया/कुशीनगर । रामकोला विकास खंड के गांव परवरपार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हो रहे रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन रविवार को कथावाचिका प्रियंका द्विवेदी ने शिव विवाह का प्रसंग का कथा सुनाया उन्होंने शिव विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि पूर्व जन्म में राजा दक्ष की पुत्री के रूप में सती ने जब यज्ञ में अपना शरीर का त्याग किया था तो वह अगले जन्म में हिंमाचल राजा के घर पुत्री रूप में जन्म लेती है।
किशोरावस्था मे जब नारद जी राजा हिमाचल के महल पहुंचते हैं तो राजा ने अपनी बेटी का हाथ दिखाते हैं तब नारद जी बताते है कि उनका विवाह भगवान शिव से ही होगा इस पर पार्वती भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या करने बैठ जाती है। भगवान प्रसन्न होकर उनके वरण करने के लिए बारात लेकर राजा हिमाचल के घर पहुंच जाते हैं। और धूम धाम से शिव पार्वती का विवाह संपन्न होता है।
इस अवसर पर आयोजक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप राव, राघव तिवारी, विश्व्नाथ तिवारी, पूजारी गोपाल गिरी, रियासत अली, विजय राव ,हर्ष राव,रोशन राव, परमानन्द सिंह, अभय राव, शैलेन्द्र कोटेदार, मोलई यादव, सुरेश पटेल, गुलाब, बांकेलाल पटेल, रमाशंकर यादव, राजेन्द्र पांडेय, हरेंद्र पांडेय, राजू राव, सहित भारी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…