खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सूनसान घर देखकर एक युवक लड़की से मिलने घर में घुस गया। इसी बीच परिजन भी अचानक आ गये। घरवालों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से पड़ोसी गाँव के युवक की नजदीकी चल रही थी। युवक का लड़की के घर के आस-पास आना जाना लगा रहता था। मंगलवार को लड़की के घर वाले किसी काम से बाहर गये थे। आरोप है कघ घर में केवल लड़की थी। यह जान युवक मिलने के लिए घर में घुस गया। इसी बीच लड़की के घर वाले पहुँच गये और लड़के को पकड़ कर जमकर धुनाई की, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया ।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया की सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…