News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विश्वबैंक सहायतीत उत्तरप्रदेश पर्यटन विकास परियोजना अंतर्गत स्वीकृत व चयनित कार्यों की अद्यतन की परिचर्चा पर सांसद, विधायक और डीएम की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 19, 2022  |  6:37 PM

336 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विश्वबैंक सहायतीत उत्तरप्रदेश पर्यटन विकास परियोजना अंतर्गत स्वीकृत व चयनित कार्यों की अद्यतन की परिचर्चा पर सांसद, विधायक और डीएम की बैठक कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई

कुशीनगर। कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास परियोजना अंतर्गत स्वीकृत और चयनित कार्यों की अद्यतन प्रगति की परिचर्चा, प्रस्तुतीकरण आदि से संबंधित बैठक सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

उक्त बैठक में ग्राम मधुरिया के पास कुकुत्था रिवरफ्रंट डेवलपमेंट के कार्य, पर्यटक सूचना केंद्र, विजिटर सेंटर व राही पथिक निवास तथा गेस्ट रूम के उच्चीकरण के संबंध में परिचर्चा, फूड प्लाजा, पार्किंग फुट ओवर ब्रिज (बुद्धा घाट के समीप) के निर्माण पर चर्चा, विपशयना उपवन के पुनरुद्धार/ सुंदरीकरण, भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत कुशीनगर में साउंड एंड लाइट शो की योजना की अद्यतन स्थिति, पावानगर के पर्यटन विकास की योजना की अद्यतन स्थिति इत्यादि बिंदुओं पर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए माननीय सांसद कुशीनगर ने कहा कि कहीं न कहीं मा0 प्रधानमंत्री और मा0 मुख्यमंत्री जी का निरंतर प्रयास बौद्ध सर्किट एरिया को दर्शनीय और पर्यटन स्थल के रूप में अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर स्थान दिलाने की है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण व उद्घाटन भी हुआ। उन्होंने कुशीनगर पर्यटन केंद्र विकास हेतु गुजरात के केवरिया मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के साथ साथ पर्यटन का विकास भी हुआ है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी से भी इस संदर्भ में चर्चा हुई है। पर्यटन विकास के मुद्दे को लेकर गंभीरता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि कुशीनगर में पर्यटन के विकास हेतु जो भी कठिनाइयां हो या समस्याएं हो उसके निदान के लिए हम से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। पर्यटन विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होनें कहा कि पर्यटन स्थल के पास की 200 एकड़ की जमीन का विकास पर्यटन विकास के लिए किया जाए। ओपन थिएटर, म्यूजियम, बुद्धा पार्क इत्यादि पर्यटन स्थल के आस पास विकसित किए जाएं।

उन्होनें यह भी कहा कि बौद्ध सर्किट एरिया के विकास के जितने भी अवसर प्राप्त हों उन विकास कार्यो में आवश्यक रूप से स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जाए। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विधायक कुशीनगर ने कहा कि कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने में हमारी तरफ से जो भी सहयोग बन पड़ेगा हम करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि विकास कार्य समय से पूर्ण हो, जो भी कठिनाइयां हो हमें अवगत कराएं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कसया वरुण पांडे, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र मिश्रा, पर्यटन सूचना अधिकारी राजेश भारती, आर्केलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के अधिकारीगण, भंते गण तथा संबंधित समस्त विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking