News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सैनिक बंधु की बैठक एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2023  |  5:10 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सैनिक बंधु की बैठक एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में आज सैनिक बन्धु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।विगत बैठक में प्राप्त शिकायती आवेदन पत्रों के निस्तारण स्थिति की जानकारी लेने पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। जिसमे ज्यादातर मामले बैनामा ली गई भूमि के कब्जा न होने सम्बंधित प्रस्तुत किये गए।अपर जिलाधिकारी ने भूत पूर्व सैनिकों/उनके आश्रितों की समस्याओं का एक -एक कर गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा उसके निस्तारण हेतु सभी को आश्वस्त करते हुए बताया कि सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर अलग से दिखवाकर निस्तारण कराया जाएगा।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इसके अलावे अतुल शाही द्वारा गन रिनिवल न होने की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी द्वारा 2-3 दिन में रिनिवल करा देने का आश्वासन दिया गया।अपर जिलाधिकारी ने भूत पूर्व सैनिकों उनके आश्रितों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये फोरम संवाद हेतु बनाया गया है, इसे खानापूर्ति न समझा जाय, कभी कभी हम जानकारी के अभाव में गलत दिशा की ओर दौड़ लगाते हैं, किसी को भी कोई दिक्कत हो तो पहले आपस मे ही संवाद कर लें, समस्याओं के निस्तारण हेतु तहसील स्तर /एसडीएम से मिल कर प्रयास करें, सार्थक परिणाम न मिलने पर उच्च अधिकारियों से सम्पर्क किया जाय। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामले भूमि से सम्बंधित हैं इस लिये भूमि क्रय/विक्रय में सावधानी व सतर्कता अवश्य बरतें। बैठक दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने जनपद के सभी भूत पूर्व सैनिकों/ विधवाओं तथा उनके आश्रितों को अवगत कराया कि जब भी किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो बैठक का इंतजार न करें, सर्व प्रथम स्वयं के स्तर से प्रयास करें अन्यथा की स्थिति में विभाग को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवश्य अवगत कराएं।

इस अवसर पर प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक सुनील कुमार त्यागी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व जनपद के भूतपूर्व सैनिक/उनके आश्रित/विधवाएं उपस्थित रहीं

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking