कुशीनगर । 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत 2021-22 हेतु बुनियादी/निर्दिष्ट अनुदान की द्वितीय किश्त के रूप में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना नगर पालिका परिषद पडरौना, नगर पालिका रामकोला, नगर पंचायत सेवरही और नगर पंचायत तमकुही राज की गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।बैठक में समिति द्वारा 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अंतर्गत 2021-22 हेतु निर्दिष्ट अनुदान की द्वितीय किश्त के रूप में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य योजना को कुछ मुद्दों पर सशर्त स्वीकृति तथा कुछ पर स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर उपस्थित नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियों से जिलाधिकारी महोदय ने कूड़ा निस्तारण तथा शहरों को स्वच्छ रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की छवि को स्वच्छ बनावे। सड़कों पर यह तत्र कूड़ा डंपिंग ना हो, कूड़े का उचित निस्तारण हो, कूड़े वाली गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगे तथा मॉनिटरिंग की जाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, नगरपालिकाओं के अध्यक्षगण तथा अधिशासी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…