Thursday, 19 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई• फ्री सिलाई मशीन योजना: महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का बड़ा मौका, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन• फाजिलनगर और पटहेरिया ओवरब्रिज निर्माण ने बदली यातायात की चाल, सात स्थानों से लागू होगा रूट डायवर्जन; 19 नवंबर से बदले रास्ते से गुजरेंगे वाहन पुलिस और एनएचएआई की संयुक्त पहल, जाम से निजात और सड़क सुरक्षा के लिए सात बिंदुओं पर तैयार हुई यातायात व्यवस्था• फर्जी रिकवरी का खेल! क्रेन से उठा लेते थे ट्रक, फिर पुर्जे बेचकर कमाते थे लाखों; कप्तानगंज पुलिस ने आयशर ट्रक किया बरामद वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार और क्रेन सीज• सेवरही में चोरों का तांडव! घर में घुसकर लाखों के जेवरात उड़ाए, बुजुर्ग महिला की नाक से जबरन खींच ली खुंटली लगातार हो रही चोरियों से पुलिस गश्त पर उठे सवाल
Advertisement

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में गठित समिति की बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क
Nov 4, 2022, 6:54 PM IST • अब तक 581 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में गठित समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के संबंध में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति जानी गयी तथा मेडिकल कॉलेज के सत्र शुरू होने के संबंध में पूछा गया।

मेडिकल कॉलेज में एकेडमिक ब्लॉक, बॉयज हॉस्टल, इंटर्न हॉस्टल, प्रिंसिपल रेजिडेंस, नर्स हॉस्टल आदि के पूर्ण होने की लक्षित अवधि के सापेक्ष धीमी प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर को जिलाधिकारी ने मानव संसाधन में बढ़ोतरी कर निर्माण कार्य को पूर्ण कर सत्र को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्रवण कुमार सिंह समेत सभी संबंधित लोग मौजूद रहे।

टैग्स: #पड़रौना
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi