News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:26 PM

745 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी के अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। उक्त बैठक में पोषण माह, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र, पोषाहार वितरण, सेल्फ हेल्प ग्रुप की समस्या, आंगनवाड़ी केंद्र में पेयजल और शौचालय का निर्माण, सैम/ मैम/ अल्प वजन तथा कुपोषित बच्चों की पहचान एवं प्रबंधन के संदर्भ में समीक्षा हुई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

बैठक चतुर्थ पोषण माह सितंबर 2021 के सफल आयोजन हेतु क्रियान्वित की गई थी। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए बताया कि सभी निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र को तय समय सीमा में पूरा करवाया जाए। बच्चों को पोषाहार का उचित वितरण करवाया जाए। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की स्थापना की जाए, जहां पर सभी उपकरणों की व्यवस्था हो। लंबित निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र के संदर्भ में उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को संबंधित कार्यदायी संस्था से बातचीत कर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ एफ आई आर तक की कार्यवाही की जा सकती है। डीपीआरओ को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि तत्काल सभी सचिवों की मीटिंग बुलायी जाए व संबंधित समस्याओं का समाधान करवाया जाए। आंगनवाड़ी केंद्र में पेयजल शौचालय के निर्माण, पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या ना आने पाए। जिलाधिकारी ने स्व सहायता समूह से संदर्भित समस्याओं को लेकर बताया कि जिन स्व सहायता समूह द्वारा सहयोग नहीं किया जा रहा है उसे चेंज करवाया जाए।

जिला पूर्ति अधिकारी को कोटेदार के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों को राशन देने में सहयोग न करने पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए तथा संबंधित सीडीपीओ को संदर्भित समस्या वाले आंगनवाड़ी केंद्रों की सूची सौंपने को कहा गया । इस क्रम में जिलाधिकारी ने सैम/मैम तथा गंभीर अल्प वजन वाले बच्चों की पहचान एवं प्रबंधन के बारे में भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा सभी सीडीपीओ एवं संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking