News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला स्वच्छता समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2022  |  7:52 PM

512 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्वच्छता समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

कुशीनगर। जिला स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक दौरान पिछली कार्रवाई की पुष्टि के साथ-साथ वित्तीय वर्ष 2022-23 तक में लक्षित व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन फेज- 2 योजना अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का क्रियान्वयन, गोवर्धन योजना अंतर्गत बायोगैस संयंत्र स्थापित करने पर चर्चा, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, रखरखाव हैंडओवर तथा भुगतान, प्रशासनिक मद, वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित 5000 से अधिक आबादी वाले 121 ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम बनाने हेतु व्यय आदि के संदर्भ में विस्तार से चर्चा हुई।व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पर संबंधित खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत को मुख्य विकास अधिकारी ने फटकार लगाई तथा इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी नेबुआ नौरंगिया, खंड विकास अधिकारी मोतीचक को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी ने उनसे स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए तथा ससमय कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी गण अपनी जिम्मेदारी समझें और जिम्मेदारी के अनुरूप कार्य को पूर्ण कराएं। सभी खंड विकास अधिकारी को उन्होंने कार्य के सुपरविजन हेतु निर्देशित किया

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

बैठक में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संदर्भ में विभिन्न मॉडल का प्रस्तुतीकरण किया गया तथा ग्रामीण क्षेत्रों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन के संदर्भ में रणनीति एवं विकल्पों पर चर्चा की गई। इस क्रम में ग्राम पंचायत विभाग द्वारा जल संरंक्षण हेतु बनाए जा रहे विभिन्न सोक पिट के बारे में भी जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया। ग्रे वाटर और ब्लैक वाटर उपयोग पर भी चर्चा हुई।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। सामुदायिक शौचालय के संदर्भ में ससमय कार्यवाही पूर्ण हो जाए तथा अधिकारीगण अपनी जिम्मेदारियों को समझें।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश कुमार व सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking