News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक  सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 31, 2023  |  6:39 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक  सम्पन्न
  • बैठक दौरान बेहतर कार्य करने वाले को किया गया सम्मानित
कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण,  गर्भवती माताओ की जांच, आशाओं के द्वारा होम विजिट, मंत्रा और ई कवच एप पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु  रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि पर समीक्षा हुई।
बैठक में माह  जुलाई 2023 आशा भुगतान पर प्रपोजल की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया जिसमें खड्डा एवं कुबेर नाथ आशा बहुओं के भुगतान की स्थितियां प्राप्त पाई गई तथा बिशुनपुरा, तमकुही, फाजिलनगर, रामकोला आदि का अद्यतन स्थिति अप्राप्त पाई गई इसके साथ ए.एन. सी. पंजीकरण के संबंध में बैठक के दौरान कुल पंजीकृत हुए मामलों की संख्या का अवलोकन किया गया जिसके अंतर्गत जून माह में रामकोला की स्थिति अच्छी तथा कसया की स्थिति खराब प्रदर्शित हुई, इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा सभी एमओआईसी को मासिक टारगेट पूरा करने हेतु ए एन सी पंजीकृत की संख्या पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लड स्टोरेज यूनिट के अद्यतन स्थिति का भी अवलोकन किया गया।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मंत्रा रिपोर्ट, मां नवजात ट्रैकिंग ऐप की प्रगति का जायजा लिया जिसके अंतर्गत खड्डा सीएचसी की स्थिति संतोषजनक पाई गई तथा नेबुआ  नौरंगिया सीएचसी की स्थिति खराब पाई गई जिसे सुधारने हेतु संबंधित एमवाईसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिएl बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने ई कवच पोर्टल पर कम रजिस्ट्रेशन होने की वजह से नाराजगी व्यक्त की तथा 1 सप्ताह के अंदर रजिस्ट्रेशन विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा  पंजीकरण करवा कर प्रदर्शन सुधारने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।
एच बी वाई सी ट्रेनिंग प्रोग्राम में ट्रेनिंग करने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। बैठक दौरान  कुबेरनाथ में बच्चो के मोबिलाइजेशन  प्रकरण के संबंध में ए एन एम को बच्चो को मोबिलाइज कराने हेतु निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद में बच्चों के टीकाकरण की प्रगति भी जानी तथा इस संदर्भ में जागरूकता के प्रसार को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में भी प्रगति जाना तथा विभिन्न टेस्ट यथा हिमोग्लोबिन व  यूरीन टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए।  उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जहां जागरूकता की कमी है वहां जागरूकता का प्रसार करें।
आशाओं द्वारा नियमित रूप से होम विजिट के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। सभी एम ओ आई सी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले  स्वास्थ्यकर्मी को सम्मानित किया जाना चाहिए। इस क्रम में आज क्षेत्र मातृत्व अभियान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु डीएमएचसी रितेश कुमार तिवारी , आयरन सुक्रोज इंटरवेंशन के लिए स्टाफ नर्स सीएचसी दुदही ममता चौहान, तथा टीम सीएचसी विशुनपुरा के कार्मिकों  को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती ममता चौहान ने बैठक में अपने अनुभव भी साझा किए। जिलाधिकारी ने सभी एमआईसी को अपने क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया तथा कहा कि जहां इच्छाशक्ति ठीक है वहां काम हो रहा है उन्होंने कहा कि सभी एमओआईसी व स्वास्थ्य कर्मी दृढ़ इच्छाशक्ति व नियमित रूप से अपने क्षेत्र में मॉनिटरिंग कर कार्य करें।
जिलाधिकारी द्वारा  वी एच् एन डी सत्र पर बच्चों के वजन माप हेतु वजन मशीन व इन्फैंटोमीटर के संदर्भ में खराब प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की एवं  प्रदर्शन सुधारने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। संस्थागत प्रसव के मामले में प्रगति सुधारने हेतु भी निर्देशित किया गया।
 जिलाधिकारी ने नवजात शिशुओं के अस्पतालों में एडमिशन, मंत्रा एवं ई कवच ऐप पर डेटा फीडिंग,  बच्चों के जन्म पर टीकाकरण की प्रगति तथा बच्चों के जन्म पंजीकरण प्रमाण पत्र के संदर्भ में भी जानकारी लिया और खराब प्रगति वाले क्षेत्रों में एम ओ आई सी को प्रदर्शन में सुधार हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार, व स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking