News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 29, 2023  |  7:55 PM

106 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई सम्पन्न
  • शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष रणनीति की आवश्यकता है। ~डीएम
  • सीएचसी ,पीएचसी हेल्थ वेलनेस सेंटर्स को करें सुविधाओं से लैश। डीएम

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में नवंबर माह की जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) और जिला टीबी फोरम की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर सायं संपन्न हुई।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

स्वास्थ्य समिति की बैठक में संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण,गर्भवती माताओ की जांच,आशाओं के द्वारा होम विजिट, मंत्रा और ई कवच एप पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण, गर्भवती मां के उपचार की स्थिति आदि पर समीक्षा हुई।बैठक में माह नवंबर 2023 के आशा बहुओं की भुगतान पर प्रपोजल की अद्यतन स्थिति का भी जायजा लिया गया। बैठक के दौरान ए.एन.सी. पंजीकरण के संबंध में कुल पंजीकृत हुए मामलों की संख्या का अवलोकन किया गया जिसके अंतर्गत नवंबर माह में सुकरौली की स्थिति अच्छी तथा खड्डा की स्थिति खराब होने पर एमओआईसी खड्डा द्वारा बताया गया की ऑपरेटर/ एएनएम नही है, जिसपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जांच करने हेतु निर्देशित किया गया।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा में पडरौना व खड्डा एम ओ आई सी की खराब प्रगति संज्ञान में आने पर चेतावनी पत्र जारी किए जाने का निर्देश संबंधित को दिए गए। संस्थागत प्रसव की समीक्षा दौरान सरकारी अस्पतालों में हुई कुल प्रसव की जानकारी विभाग द्वारा दिए गए परंतु प्राइवेट अस्पतालों में हुई प्रसव का आंकड़ा प्रस्तुत नहीं करने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रसव से 42 दिनों के अंदर मृत्यु होने वाली महिलाओं की जानकारी ब्लॉकवार लिए जाने के दौरान एमओआईसी कप्तानगंज द्वारा बिना तैयारी के बैठक में शामिल होने /आंकड़ा नही बताने पर नोटिस दिए जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए। शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष रणनीति की आवश्यकता है। इसके लिए सभी आशा,एएनएम , पंचायत सहायक की ड्यूटी लगाकर लगातार मॉनिटरिंग करें ।

जिलाधिकारी ने इसी क्रम में मंत्रा एप पर अपलोड किए जाने वाले डाटा के संबंध में सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपडेट किए जाने का निर्देश दिए दिए। इसके अलावें एच एम आई एस का डाटा भी प्रत्येक दिन फीड किए जाने हेतु निर्देशित किया।

समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में बच्चों के टीकाकरण की प्रगति भी जानी तथा इस संदर्भ में जागरूकता के प्रसार को निर्देशित किया तथा गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य के संदर्भ में भी प्रगति जाना तथा विभिन्न टेस्ट यथा एनीमिया हिमोग्लोबिन टेस्ट व यूरीन टेस्टिंग की संख्या में वृद्धि के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सभी सीएचसी और पीएचसी पर सभी उपकरण उपलब्ध होने चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कायाकल्प वार्ड स्कीम के तहत सीएचसी, पीएचसी ,सब सेंटर्स ,हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर्स पर साफ सफाई , विद्युत आपूर्ति ,पानी,शौचालय की व्यवस्था एवं बाउंड्री वॉल का रंग रोदन अवश्य करें। सभी सरकारी भवनों की स्थिति में सुधार लाए तथा ऑपरेशन थिएटर, जनरल वार्ड ,ओपीडी कक्ष का नियमित निरीक्षण करें। जनपद के सभी मेटरनिटी वार्ड और ओ.टी. को अपग्रेड करें तथा किसी जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में जल जमाव और गंदगी जमा होने की स्थिति उत्पन्न ना हो। .

इस अवसर पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार, व समस्त एमओआईसी, स्वास्थ्य विभाग के सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारी, कर्मचारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking