News Addaa WhatsApp Group Join करें

कसया: टेम्पूल ऐरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 9, 2023  |  7:55 PM

142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कसया: टेम्पूल ऐरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न 

कसया/कुशीनगर । तहसील सभागार कसया में शनिवार की  शाम टेम्पुल एरिया मैनेजमेंट कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में समपन्न हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली के विकास कार्यो को लेकर मंथन हुआ। जिसमें कुशीनगर एवं पर्यटन व्यवस्था सहित नगरपालिका क्षेत्र को सुंदर और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पर्यटकों को लुभाने के लिए सुंदर आकर्षक एवं सुदृढ़ व्यवस्था बनाने की योजना चर्चा की गयी । पर्यटक स्थली कुशीनगर में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रुप से ध्यान देने पर चर्चा और विचार हुआ ।   इसी क्रम में  बौद्ध कालीन हिरण्यावती नदी के जीर्णोद्धार का प्रमुख रूप से मुद्दा उठाया गया। पर्यटकों के रुझान को लेकर नदी के बुद्धा घाट पर बोटिंग, सैर -सपाटा सहित  सुरक्षा, सफाई, प्रकाश आदि पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान प्राथमिकता से हिरण्यवती नदी की सफाई की मांग उठी। इस दौरान किरन सिंह ने बुद्ध मंदिर के गेट पर निःशुल्क पेयजल की मांग की तथा बुद्ध मार्ग एवं मंदिर  परिसर में तिरंगे  कलर की लाइट लगाने की मांग की। 

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान पर्यटन सूचना अधिकारी डा.प्राण रंजन, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह,राजेश मणि त्रिपाठी, बीरेंद्र तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, राजेन्द्र मोहन गुप्ता, भंते महेंद्र , टीके राय, डॉ नंद रतन भंते, टोंजिन लामा, ईओ संतोष कुमार, बृजेश मणि, नीलेश रंजन, शैलेन्द्र कुमार दुबे आदि मौजद रहें l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking