News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 27, 2022  |  8:26 PM

370 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

कुशीनगर।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम से संबंधित बैठक जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्यक्रम हेतु माइक्रो प्लान बनाए जाने हेतु सभी संबंधित विभागाध्यक्षो को निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि झंडारोहण के साथ-साथ झंडे का सम्मान भी जरूरी है। यह काफी संवेदनशील मुद्दा है व झंडे का अपमान क्षम्य नहीं होगा।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

डी एम ने स्कूल, अमृत सरोवर, सामुदायिक भवन, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, उप केंद्र, सहकारी समिति व समस्त सरकारी भवनों में झंडारोहण सुनिश्चित किया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिशासी अधिकारियों के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों में तथा जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर झंडे का वितरण सुनिश्चित किया जाए। ग्राम प्रधान व सचिवों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वे यह सुनिश्चित करें कि घर-घर झंडारोहण हो रहा है या नहीं। जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रध्वज हमारी अस्मिता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा फहराया जाए और स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को भव्यता के साथ मनाया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम दौरान सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को उपलब्ध कराया जाए तथा विभिन्न प्रकार की योजनाएं यथा आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य एवं आवास से जुड़ी योजनाओं के विस्तार के लिए कैंप आयोजित किया जाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, प्रभागीय वन अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, डी सी एन आर एल एम आर0 एस0 गौतम, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव व समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking