News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: तापमान घट बढ़ रहा पिघल रहे हिमखंड..विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 5, 2022  |  5:36 PM

302 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: तापमान घट बढ़ रहा पिघल रहे हिमखंड..विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कवि गोष्ठी का हुआ आयोजन

कुशीनगर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के रामकोला रोड स्थित होटल आदित्य पैलेस में विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना एवं मधुर साहित्य सामाजिक काव्य संस्था लक्ष्मीगंज की संयुक्त काव्यगोष्ठी सम्पन्न हुई। जिसमें जनपद के कोने कोने से आये हुए कवियों ने अपनी रचनाएं पढ़ी और खूब तालियां बटोरीं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के उपरांत कवि उगम चौधरी ‘मगन’ने सरस्वती वंदना पढ़ी तत्पश्चात मदनमोहन पाण्डेय,गोमल यादव, सुरेंद्र गोपाल,बलराम राय, आकाश महेशपुरी,संतोष संगम,नंदलाल सिंह कांतिपति,आर.के.भट्ट ‘बावरा’,जयकृष्ण शुक्ल, मनीष दुबे,आफ़ताब आलम,रेणुका चौहान, असलम निज़ामी, मधुसूदन पाण्डेय,सुजीत पाण्डेय ने अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर.के.भट्ट बावरा ने पढ़ा….

तापमान घट बढ़ रहा, पिघल रहे हिमखंड। मानव इस करतूत का, शीघ्र मिलेगा दंड।।
ने खूब बाहवाही लूटी।

कव्यगोष्ठी की अध्यक्षता नेहरू इण्टर मीडिएट कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ कवि मदन मोहन पाण्डेय ने की जबकि संचालन विमर्श साहित्यिक संस्था के सचिव एवं गोष्ठी के संयोजक जयकृष्ण शुक्ल ने की।

इस अवसर पर रजनीश कुमार मिश्रा,अनुराग श्रीवास्तव,रितेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking